फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अखिलेश दुबे के खिलाफ एक मंच पर सारे पीड़ित, कहा- नगर निगम और केडीए दबाव में नहीं कर रहे काम

विज्ञापन
अ​खिलेश दुबे। - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
कानपुर। जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ सारे पीड़ित एकजुट होकर कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। गुरुवार को इन सभी ने सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में एकजुट हो होकर आगे की लड़ाई के लिए हुंकार भरी। सभी ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया लेकिन नगर निगम और केडीए जैसे विभागों से अखिलेश के अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान न चलाने पर नाराजगी भी जताई। कहा कि ये विभागों के जिम्मेदार चाहें तो पार्क आदि को अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराया जा सकता है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता भूधर नारायण मिश्रा और अधिवक्ता आशीष शुक्ला ने कहा कि अखिलेश ने सरकारी पार्कों और जमीन पर कब्जा कर रखा है। उसके कब्जे वाली सरकारी जमीनों पर शासन का बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा है...? अखिलेश के खिलाफ कई मामलों में जांच पूरी होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज होने में देरी को सारे पीड़ित पुलिस की सधी चाल बता रहे हैं। अखिलेश पर अपनी अश्लील किताबें छपवाकर बंटवाने का आरोप लगााने वाली महिला ने पुलिस कमिश्नर के तबादले के मुद्दे पर कहा कि उम्मीद है कि जो भी अधिकारी आएगा कार्रवाई को आगे बढ़ाएगा। यदि सुनवाई नहीं होगी तो कोर्ट की शरण लेंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।
ये भी रहे मौजूद:::
भाजपा के दिग्गज नेता रवि सतीजा, बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अविनाश चंद्र बाजपेई, कांग्रेसी नेता नरेश चंद्र त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी, भाजपा नेता व अधिवक्ता मनोज सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला, मनोहर शुक्ला, अधिवक्ता सौरभ भदौरिया,राजा पांडेय, समीर मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें