कानपुर। तीन-चार दिन अभी धूप और उमस परेशान करेगी। इसके बाद बारिश आने की उम्मीद है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी हवाओं का चक्रवाती क्षेत्र नहीं बना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इससे बादलों की आवाजाही रहेगी। दिन में धूप और उमस वाला माहौल रहेगा। डॉ. पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम बनना शुरू हुआ है। तीन-चार दिन के बाद इसका असर कानपुर परिक्षेत्र में आने की संभावना है। साथ ही हवाओं के चक्रवाती क्षेत्र बनेंगे। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की हवाएं नमी लाएंगी और बारिश होगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। इसका भी असर कानपुर परिक्षेत्र पर आएगा। ब्यूरो