फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 338 करोड़ रुपये से और आधुनिक होगा एलिम्को, कृत्रिम उपकरणों के निर्माण के लिए बनेगा हाईटेक सेंटर

Wed, 22 Sep 2021 12:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राज्यमंत्री ने यहां पर संचालित परियोजनाओं की समीक्षा भी की। कारखाने व अन्य विभागों के कामों को देखा। उन्होेंने निगम के अधिकारियों से कहा कि दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए केंद्र सरकार गंभीर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) को 338 करोड़ रुपये से और आधुनिक बनाया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री ए नारायण स्वामी ने दी। मंगलवार को मंधना स्थित एलिम्को के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह केंद्र दिव्यांगों के लिए वरदान साबित होने वाला है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मदद से इस परिसर में नई तकनीक पर आधारित कृत्रिम उपकरणों के निर्माण के लिए आर्थोटिक्स और प्रोस्टेटिक सेंटर का निर्माण किया जाएगा। सब स्टेशन का नवीनीकरण और विस्तार, कर्मचारियों के लिए टाउनशिप व नवीन अनुसंधान एवं विकास भवन का निर्माण भी कराया जाएगा।

इसके लिए 200 करोड़ केंद्र सरकार देगी और 138.04 करोड़ एलिम्को जुटाएगा। राज्यमंत्री ने यहां पर संचालित परियोजनाओं की समीक्षा भी की। कारखाने व अन्य विभागों के कामों को देखा। उन्होेंने निगम के अधिकारियों से कहा कि दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए केंद्र सरकार गंभीर है।
विज्ञापन


ऐसे में जो योजनाएं चल रही हैं, अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसर में आए कुछ दिव्यांगों को उपकरण भी दिए। साथ ही पौधा भी लगाया। इस अवसर पर सीएमडी एलिम्को डीआर सरीन, महाप्रबंधक (मार्केटिंग) लेफ्टिनेंट कर्नल पीके दुबे, महाप्रबंधक (परियोजना एवं वाणिज्यिक) प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासनिक एवं वित्त) अतुल रस्तोगी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें