फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: सेब की पेटियों में मिली शराब, तीन गिरफ्तार, करीब 20 लाख का माल बरामद

Tue, 25 Aug 2020 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
अवैध शराब की पेटियों संग गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई में कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस व एसओजी टीम के साथ मिलकर करीब बीस लाख की देसी शराब बरामद की है। सेब की पेटियों के बीच शराब की पेटियां छिपाकर ट्रक से झांसी ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक को लोकेशन देने वाले तीन शातिर तस्करों को भी कार समेत पकड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए ने बताया कि सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अंतर्राज्यीय शराब तस्करों का एक गिरोह एक बड़ी खेप लेकर झांसी की ओर जा रहा है। इस पर कोतवाली इंस्पेक्टर जेपी पाल ने शहर बाईपास के नाकाबंदी कर दी।

इसी दौरान हाईवे पर हरियाणा के नंबर की एक कार और ट्रक संदिग्ध हालात में खड़े मिले। ट्रक में चार लोग सवार थे। पुलिस ने जब उनसे ट्रक के बारे में पूछताछ की तो कार सवार बोले कि सेब की पेटियां लदी है। इस पर पुलिस ने ट्रक की जांच करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सेब की पेटियों के बीच देशी शराब की पेटियां लदी थीं, इस बीच ट्रक में सवार एक व्यक्ति मौके से भाग निकला, जबकि तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी सत्यभान, विकास और अजय निवासी रोहतक हरियाणा निकले।
विज्ञापन

ट्रक से करीब 500 पेटी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब बीस लाख रुपये के आसपास है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त अवैध शराब को झांसी ले जाकर वहां से ललितपुर व अन्य जिलों में सप्लाई करते थे। गिरोह का सरगना सत्यभान है जो कि पिछले दो सालों से अवैध शराब का ही कारोबार कर रहा है।

सत्यभान पहले भी पकड़ा जा चुका है। सत्यभान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हरियाणा की डिस्टलरी से ट्रकों से जो शराब निकलती है, उनमें से कुछ ट्रकों के कागज चेक नहीं हो पाते हैं। उनका माल खाली कराकर वे फिर से ट्रकों में डिस्टलरी की मिलीभगत से शराब लोड करा लेते हैं। जिसकी सप्लाई यूपी के अलावा बिहार, झारखंड में भी की जाती है। सूत्रानुसार इन तस्करों ने लाकडाउन के दौरान भी धड़ल्ले से अवैध शराब के कारोबार को अंजाम दिया।

अवैध शराब संग दो को पकड़ा
थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह कानपुर झांसी हाईवे की पिंडारी गांव में गसत के दौरान खेतों से संदिग्ध अवस्था में आ रहे कमल सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी नया पाठक पुरा उरई एवं अजीत सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी नदीगांव थाना नदीगांव को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से  50- 50 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ  मामला दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें