फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जम्दा आश्रम के समीप बनेगा अक्षरधाम मंदिर व गुरुकुल, पूर्व राष्ट्रपति ने किया संभावित स्थल का निरीक्षण

Tue, 18 Nov 2025 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मंदिर तथा आश्रम निरीक्षण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रूमा स्थित ड्योढ़ी घाट पर जम्दा आश्रम के समीप बीस एकड़ क्षेत्र में स्वामी नारायण संप्रदाय का अक्षरधाम मंदिर और गुरुकुल बनाने की योजना है। मंगलवार की सुबह 9:30 बजे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संभावित स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ गुजरात राजकोट स्थित बोचासनवासी श्री अक्षर स्वामी नारायण संस्था के महंत स्वामी राकेश, जम्दा आश्रम के महंत स्वामी रामदास, विपश्यना ध्यान केंद्र के ट्रस्टी अशोक साहू, अवधेश साहू व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी। अशोक साहू ने बताया कि 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विपश्यना ध्यान केंद्र आए थे। उसी दौरान उनके मन में इस तरह का गुरुकुल बनाने की जिज्ञासा हुई थी। अक्षरधाम से जुड़ी संस्था दुनिया भर में कई मंदिरों के निर्माण के लिए जानी जाती है। मंदिर और गुरुकुल का निर्माण जल्द शुरू होगा। पूर्व राष्ट्रपति इसके बाद लखनऊ रवाना हो गए। इससे पहले सर्किट हाउस में उनका स्वागत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें