फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने किया तीखा वार, कहा 'त्यागी लोग विदेशी कोला व पॉपकॉर्न के परमानंद में लीन हैं'

Wed, 06 Feb 2019 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में लोक सभा चुनाव 2019 का रंग चढ़ने लगा है। इसका असर राजनीतिक गलियारों में भी नजर आने लगा है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को लेकर अखिलेश ने बड़ा बयान दिया है इसी के साथ उन्होंने पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बेनर्जी के सीबीआई का विरोध करने पर भी बहुत कुछ कहा है।




 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के बयानों की बहार आ गई है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने अपने समर्थकों के लिए एक ओपन लेटर भी लिखा है जिसमें उन्होंने टू एंड हाफ का जिक्र करते हुए कहा है कि ये लोग हमारे राष्ट्र को खत्म कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
मुख्यमंत्री जी को उप्र की ये दुर्दशा नहीं दिख रही है कि खेतों में आवारा जानवरों व मंडियों में बिचौलियों से किसान परेशान हैं। व्यापारियों का बुरा हाल है, महिलाएं उत्पीड़ित हैं व युवाओं पर बेरोजगारी की मार है। वो तो अलोकतांत्रिक अभद्र भाषा-भाषण में व्यस्त हैं। दुर्भाग्यपूर्ण। 

 



 

 

4 of 5
डेमो

प्रदेश में किसान गन्ना भुगतान के लिए आत्मदाह करने पर मजबूर हैं और मुख्यमंत्री जी मनोरंजन के लिए फ़िल्म देखने में व्यस्त हैं। भाजपा किसानों पर पर लाठी चार्ज करवा रही है। प्रदेश में किसान त्रस्त हैं और संसार के तथाकथित त्यागी लोग विदेशी कोला व पॉपकॉर्न के परमानंद में लीन हैं।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
आज ममता जी के समर्थन में देश की जनता और विभिन्न राजनीतिक दल भाजपा की दमनकारी नीतियों के विरोध में एक साथ खड़े हैं। आज भाजपा की सरकारी अराजकता का विद्रूप रूप पूरी दुनिया देख रही है। ये भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक छवि के लिए संकट का समय है। दुर्भाग्यपूर्ण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें