एक अनूठी पहल...जो शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी हर बात आप तक पहुंचाएगा। जी हां, एक क्लिक करते ही आपको पूरी जानकारी मिलेगी। क्रश एक ऐसा ऐप है जो आपको शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी हर बात से रूबरू कराएगा। इतना ही नहीं जालसाजों के खिलाफ आप शिकायत भी कर सकेंगे। आगे की स्लाइड में पढ़िए क्रश की खूबियां...
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में डीएम पुलकित खरे ने एन. आई. सी. के डीआईओ अमित मिश्रा (जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी) के साथ मिलकर एक सॉफ्टवेयर और ऐप तैयार किया है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
क्रश यानी कि सिटीजन रेगुलेशन ऑफ अनरजिस्टर्ड स्कूल्स एंड हॉस्पिटल (अपंजीकृत अस्पताल/विद्यालय की नागरिक नियंत्रण प्रणाली)। इसके तहत कोई भी व्यक्ति हरदोई जनपद के किसी भी विद्यालय या अस्पताल के बारे में यह जान सकेगा कि वह पंजीकृत है या नहीं ।
4 of 5
डेमो पिक
इसके साथ ही जो विद्यालय और अस्पताल पंजीकृत नहीं हैं उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई जा सकेगी। इस ऐप को हरदोई जिले की अधिकृत वेबसाइट https://hardoi.nic.in पर लॉगिन करके निशुल्क डाउनलोड किया जा सकेगा।