फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं समाजवादी पार्टी अकेले ही लड़ेगी निकाय चुनावः अखिलेश यादव

Sat, 21 Oct 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साइकिल चुनाव चिह्न पर सपा प्रदेश में लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को इटावा सैफई में कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया जाएगा। सपा अकेले साइकिल चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगी। दिवाली के मौके पर सैफई पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया की खिल्ली उड़ाई तो योगी सरकार को विकास कार्यों को रोकने वाली सरकार बताया।  हालांकि इस दौरान वे चाचा शिवपाल सिंह यादव के बारे में कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन


सैफई पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ किया कि यूपी के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में सपा अपने प्रत्याशियों को साइकिल सिंबल पर लड़ाएगी। उन्होंने इटावा की लायन सफारी को प्रदेश सरकार के  चिड़ियाघर में तब्दील करने की कोशिशों पर एतराज जताया। कहा लायन और चिड़िया एक साथ कैसे रहेंगे। उन्होंने कहा सैफई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम व तरणताल में नेशनल प्रतियोगिता कराने के लिए वो प्रयासरत हैं। इसके लिए वे खेल मंत्रालय से बात करेंगे । 

सपा कार्यकारिणी में चाचा शिवपाल को स्थान न देने के प्रश्न के जवाब में कुछ भी बोले। उन्होंने कहा योगी सरकार ने सभी विकास कार्यों का बजट रोक दिया है।  यह सरकार विकास कार्यों को रोकने वाली सरकार है। मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया स्कीम की खिल्ली उड़ाई। कहा कि आधार कार्ड से अगर डिजिटल इंडिया होती तो झारखंड में भूख से बच्ची की मौत न होती। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें