फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले: अंग्रेजों ने जलियांवाला कांड में सामने से गोलियां चलाईं थीं, भाजपा ने पीछे से किसानों पर जीप चढ़वा दी

Sat, 27 Nov 2021 05:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई जिले में अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के राज में सबकुछ बर्बाद हुआ है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में भरावन विकास खंड के ग्राम सागरगढ़ी के झाबर मैदान में सपा और सुभासपा की संयुक्त जनसभा हुई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव और ओपी राजभर मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन


जनसभा में अखिलेश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को तो सिर्फ जीब और जीप चलाना आता है। अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग कांड में तो सामने से गोलियां चलाईं थीं लेकिन भाजपा ने तो पीछे से किसानों पर जीप चलवा दी।

भाजपा के राज में सबकुछ बर्बाद हुआ है। संडीला के लड्डू तक का कारोबार बंद हो गया है। लोग रोजगार को तरस रहे हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। एक रंग वाले लोग देश में कैसे खुशहाली लाएंगे। सपा ने सब रंग जोड़े हैं और गुलदस्ता बनाया है। लाल-पीला झंडा देखकर दिल्ली और लखनऊ वाले लाल-पीले हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें