फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर चाचा शिवपाल को तोहफा देंगे अखिलेश

Thu, 04 Nov 2021 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सैफई में समाजवादी पार्टी के मुखिया ने बड़ा बयान दिया। अखिलेश ने चाचा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन की बात साफ कर दी है। अब चाचा और भतीजे एक होंगे।
विज्ञापन
शिवपाल यादव और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सैफई में पत्रकारों से कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव से गठबंधन करके विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे। 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के सामने घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


सूबे में भाजपा को हटाने के लिए गठबंधन के सवाल पर अखिलेश बोले कि सपा लगातार क्षेत्रीय दलों से गठबंधन के प्रयास कर रही है। कई दल सपा के साथ आए हैं। ओमप्रकाश राजभर ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

चाचा शिवपाल सिंह यादव के दल को भी अपने साथ लेने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बागपत में एक किसान के कर्ज के चलते आत्महत्या करने की सूचना मिली है। आरोप लगाया आज प्रदेश में किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। देश में जिस तरह से महंगाई बढ़ी है, जनता दुखी है। उन्होंने कहा सीएम योगी बताएं इटावा के लिए उन्होंने पांच साल में क्या किया। सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोगों की समस्याएं भी सुनीं और चुनाव में बढ़-चढ़कर प्रचार करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें