फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का भाजपा पर तंज, कहा- विकास के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक मुद्दे उठाए जा रहे

Sun, 02 Dec 2018 04:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में रविवार को पूर्व सीएम अखिलेश यावद एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने हनुमान जी को दलित बताने के मामले में कहा कि विकास के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक मुद्दे उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री कहते हैं बंदर भगाना हो तो हनुमान चालीसा पढ़ो। यहां अखिलेश ने कहा कि सभी को विकास के मुद्दे पर ही ध्यान देना चाहिए। विकास ही हमारे लिए सबसे बड़ा मंदिर है। 

यहां उन्होंने नोटबंदी के दौरान बैंक की कतार में पैदा हुए खजांची को पांच लाख का घर देने की बात भी कही। साथ ही कानून व्यवस्था पर जिक्र करते हुए कहा कि पुलिसवाले फर्जी अपराधी बना मुठभेड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें