कानपुर में संगठित तरीके से जमीन, आवास और अन्य तरह की धोखाधड़ी और अपराधियों को संरक्षित करने में पुलिस, केडीए, राजस्व विभाग के 13 कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। सभी को एसआईटी की ओर से नोटिस भेजने की तैयारी है। पुलिस के अधिकारी उनसे सवाल जवाब कर बयान ले सकते हैं। यह कार्रवाई एसआईटी के पास आई शिकायतों के आधार पर की जा रही है।
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस, केडीए, राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर अखिलेश दुबे व साथियों संग मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। कमिश्नरी पुलिस के पास दुष्कर्म की एफआईआर कराकर धमकी देने, जबरन वसूली करने और रंगदारी मांगने की कई शिकायतें आ रही थीं। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने जनवरी 2025 में एसआईटी का गठन किया।