फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खाद के लिए भटक रहे किसान, महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर, बोले- समितियों से मिल रही है सिर्फ एक बोरी

Tue, 12 Aug 2025 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर में किसान पर्याप्त खाद न मिलने से परेशान हैं। उन्हें समितियों पर लंबी लाइन लगाने के बाद भी मुश्किल से एक बोरी खाद मिल पा रही है।
विज्ञापन
खाद के लिए लाइन में लगे किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिवराजपुर क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। उन्हें खाद के लिए सुबह चार बजे से शाम तक लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है और फिर भी मुश्किल से एक बोरी ही मिल पा रही है। इससे निराश होकर किसानों को बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं किसान - फोटो : amar ujala
किसान राम शंकर, सूरज गौतम, अनुभव कुशवाहा, राजेश वर्मा, रौनक बाजपेई और रोशनी गौतम ने बताया कि समितियों और इफ्को किसान सेवा केंद्र पर खाद की कमी है। मजबूरी में उन्हें बाजार से निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर खाद खरीदना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें