रेलवे ने कानपुर से होकर चलने वाली अजमेर सियालदह एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस का निरस्तीकरण पूरे मार्च महीने तक बढ़ा दिया है। ट्रेन नंबर 02988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस एक से 31 मार्च तक, ट्रेन नंबर 02987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस दो मार्च से एक अप्रैल तक बंद रहेगी। ट्रेन नंबर 05483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस एक से 31 मार्च और वापसी में यह ट्रेन 05484 महानंदा एक्सप्रेस तीन मार्च से दो अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
फेरों में कमी भी जारी रहेगी
झांसी-लखनऊ इंटरसिटी अप-डाउन मार्च भर शनिवार, रविवार को नहीं चलेगी। लखनऊ-आगरा इंटरसिटी अप-डाउन भी शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी। भागलपुर-आनंद विहार 02367 मंगलवार और गुरुवार, आनंद विहार-भागलपुर 02368 बुधवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी।
कामाख्या-आनंद विहार 02549 बुधवार, शुक्रवार, रविवार और आनंद विहार-कामाख्या 02550 शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को दो अप्रैल तक निरस्त रहेगी। राजेंद्र नगर-नई दिल्ली 02393 हर बुधवार और वापसी में 02394 हर गुरुवार को, जय नगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 02561 हर गुरुवार को और वापसी में ट्रेन नंबर 02562 हर शुक्रवार को नहीं चलेगी।
गया-नई दिल्ली 02397 सोमवार, शुक्रवार और रविवार को और वापसी में यह ट्रेन 02398 मंगलवार, शनिवार और सोमवार को मार्च भर नहीं चलेगी। बाकी दिनो में यह ट्रेनें चलती रहेंगी। पहले ये ट्रेनें प्रतिदिन चलती थीं।