फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP election: कांग्रेस की पहली सूची में किदवईनगर से अजय कपूर, आर्यनगर से प्रमोद जायसवाल को टिकट

Fri, 14 Jan 2022 11:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कांग्रेस की प्रत्याशियों की पहली सूची में कानपुर नगर के भी पांच प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। किदवईनगर और कैंट विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम पहले ही तय हो चुके थे। बिल्हौर से प्रत्याशी बनाई गईं ऊषा रानी कोरी भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची में कानपुर नगर के भी पांच प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। ये वो सीटें हैं, जहां दावेदारी को लेकर ज्यादा विवाद नहीं रहा। किदवईनगर सीट से पूर्व विधायक अजय कपूर, आर्यनगर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल, कैंट से वर्तमान के कांग्रेस विधायक सोहेल अंसारी, महाराजपुर से कांग्रेस पार्टी की यूथ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे, बिल्हौर से ऊषा रानी कोरी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन

 
किदवईनगर और कैंट विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम पहले ही तय हो चुके थे। आर्यनगर सीट से कांग्रेस ने 2017 में भी प्रमोद जायसवाल को टिकट दिया था। उन्होंने नामांकन भी करा दिया था। हालांकि गठबंधन के कारण सीट सपा के खाते में चली गई थी। इसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गए थे। उनका नाम पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने तय किया था।

पिछले चुनाव में बिना किसी विरोध के नाम वापस लेने की वजह से ही पार्टी ने दोबारा उन्हें प्रत्याशी बनाकर उतारा है। इस सीट से अरविंद चतुर्वेदी, नसीम अख्तर, शम्स जफर, शबनम आदिल और कमल जायसवाल ने भी दावेदारी पेश की थी। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए कनिष्क पांडेय पहली बार चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


इस विधानसभा से युवा नेता संदीप शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी धर्मराज चौहान समेत 13 दावेदार थे। इनमें कुछ महिलाएं भी थीं। संदीप शुक्ला का कहना है कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जो फैसला लिया है, उसका स्वागत करते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में महाराजपुर सीट से कांग्रेस से पूर्व सांसद राजाराम पाल ने चुनाव लड़ा था, जो अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

बिल्हौर से प्रत्याशी बनाई गईं ऊषा रानी कोरी भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। ऊषा रानी कांग्रेस ग्रामीण इकाई की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। प्रियंका गांधी की तरफ से विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिए जाने की घोषणा के बाद से उनका टिकट फाइनल समझा जा रहा था।

इन सीटों पर अभी चल रहा मंथन
नगर की अभी कई सीटें हैं, जिन पर प्रत्याशी घोषित करने के लिए कांग्रेस मंथन कर रही है। सबसे ज्यादा दावेदारों वाली विधानसभा गोविंदनगर, सीसामऊ और कल्याणपुर हैं। गोविंदनगर में दो लोगों के बीच रस्साकशी तेज है। इनमें पार्टी के दक्षिणी इकाई के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित और पूर्व प्रत्याशी व महिला कांग्रेस की जोन अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर का नाम शामिल है।

इसी तरह कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता लगातार दावेदारी करते आ रहे हैं। कुछ वर्तमान में भी प्रदेश स्तर के पदाधिकारी हैं और कुछ पूर्व विधायक भी हैं। सीसामऊ से 10 से अधिक दावेदार इस समय अपना पूरा जोर लगाए हुए हैं। यहां से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी टिकट मांग रहे हैं।

पिछले दिनों समाजवादी पार्टी छोड़कर आए एक मुस्लिम नेता का नाम भी दावेदारों में शामिल है। इसके अलावा बिठूर, घाटमपुर सीट पर भी जल्दी प्रत्याशी घोषित किए जाने की बात चल रही है। बताया जा रहा है कि 15 और 16 जनवरी तक बाकी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें