फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स पायलट की हार्ट अटैक से मौत, बांदा के लाल को दी गई अंतिम विदाई, असम के तेजपुर में था सहायक पायलट

Mon, 08 Jun 2020 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AIR twitter
विज्ञापन
असम के तेजपुर में एयरफोर्स में सहायक पायलट पद पर तैनात बांदा के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। सोमवार को सुबह सेना के वाहन से शव घर आया। हरदौली घाट में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। अधिकारियों सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता, समाजसेवियों ने बांदा के इस ‘लाल’ को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


तिंदवारी क्षेत्र के रहने वाले सुरेश शुक्ला मौजूदा में शहर के कालूकुआं में रहते हैं। उनका बेटा अभिषेक शुक्ला (21) एयरफोर्स तेजपुर में सहायक पायलट था। रविवार की सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। सोमवार को सेना के वाहन से शव घर लाया गया। हरदौली घाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

तहसीलदार अवधेश निगम, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, शहर कोतवाल दिनेश सिंह सहित राजनैतिक दल के नेता व समाजसेवी आदि बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई के दौरान मौजूद रहे। पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। मृतक जवान दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई विवेक शुक्ला भी एयरफोर्स में लिपिक हैं।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि अभिषेक की 15 जनवरी को शादी हुई थी। जुलाई में उसे घर आना था। पत्नी उसके आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन अभिषेक का तिरंगा में लिपटा शव घर आ गया। सरस्वती विद्या मंदिर केन पथ में शिक्षिका के पद पर तैनात मां बीना बेटे के गम में बेसुध थी। वर्चुअल लैब एक सॉफ्टवेयर है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं बिना प्रयोगशाला के घर बैठकर ऑनलाइन प्रयोग कर सकते हैं। यह एक नई ऑनलाइन शैक्षणिक पद्धति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें