असम के तेजपुर में एयरफोर्स में सहायक पायलट पद पर तैनात बांदा के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। सोमवार को सुबह सेना के वाहन से शव घर आया। हरदौली घाट में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। अधिकारियों सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता, समाजसेवियों ने बांदा के इस ‘लाल’ को श्रद्धांजलि दी।
तिंदवारी क्षेत्र के रहने वाले सुरेश शुक्ला मौजूदा में शहर के कालूकुआं में रहते हैं। उनका बेटा अभिषेक शुक्ला (21) एयरफोर्स तेजपुर में सहायक पायलट था। रविवार की सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। सोमवार को सेना के वाहन से शव घर लाया गया। हरदौली घाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
तहसीलदार अवधेश निगम, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, शहर कोतवाल दिनेश सिंह सहित राजनैतिक दल के नेता व समाजसेवी आदि बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई के दौरान मौजूद रहे। पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। मृतक जवान दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई विवेक शुक्ला भी एयरफोर्स में लिपिक हैं।
पिता ने बताया कि अभिषेक की 15 जनवरी को शादी हुई थी। जुलाई में उसे घर आना था। पत्नी उसके आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन अभिषेक का तिरंगा में लिपटा शव घर आ गया। सरस्वती विद्या मंदिर केन पथ में शिक्षिका के पद पर तैनात मां बीना बेटे के गम में बेसुध थी। वर्चुअल लैब एक सॉफ्टवेयर है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं बिना प्रयोगशाला के घर बैठकर ऑनलाइन प्रयोग कर सकते हैं। यह एक नई ऑनलाइन शैक्षणिक पद्धति है।