फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की हवाओं में घुला जहर, प्रदूषण से घर-बाहर कहीं राहत नहीं, आंखों में जलन सांस लेने में परेशानी

Sat, 02 Nov 2019 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रदूषण की वजह से मास्क पहन कर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में ठंड की शुरुआत में दिवाली के पटाखों के धुएं ने वातावरण को प्रदूषित कणों से भर दिया है। इससे लोगों सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। घर, बाहर कहीं राहत नहीं है। धुंध से मॉर्निंग और इवनिंग वाक तक प्रभावित है। सांस और दूसरी बीमारियों से ग्रस्त लोगों की समस्या में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी झकरकटी, किदवई नगर, अफीम कोठी, जरीब चौकी, परेड, टाटमिल जैसे स्थानों पर प्रदूषण की स्थिति खराब रही। जुही के आसपास रहने वालों के लिए यहां उड़ने वाली राख अब और खतरनाक हो गई है। राख के ऊपर नहीं जा पाने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही। 

झकरकटी निवासी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मैंने कुछ दिन पहले ही दिल्ली में अपनी किडनी ट्रांसप्लांट कराई है। सुबह और शाम के समय घर के आसपास झकरकटी, टाटमिल, जुही का पूरा क्षेत्र इतना प्रदूषित रहने लगा है कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है। समझ में नहीं आ रहा है कि कहां जाऊं। परिवार के लोग भी परेशान हैं। 
विज्ञापन


कारवालो नगर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि सुबह तो किसी तरह चल जाता है लेकिन शाम के समय घर के बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। धुंध और धुएं से आंख में जलन होने लग रही है। पानी से आंखें धुलने पर ही राहत मिलती है। घर के बुजुर्गों को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हो रही है।                                                          
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें