फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर को चोरो ने बनाया निशाना, 13 लाख का माल किया पार, घर पहुंचते ही उड़ गए होश

Sat, 02 Nov 2019 02:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के किदवईनगर थानाक्षेत्र में चोरों ने बुधवार रात को व्यापारी के घर का ताला तोड़ कर 13 लाख रुपये का माल पार कर दिया। व्यापारी परिवार समेत अहमदाबाद गए हुए थे। शुक्रवार को जब वह घर लौटे तो रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


जूही लाल कॉलोनी निवासी आकाश मिश्रा के परिवार के कुछ लोग अहमदाबाद में रहते हैं। आकाश की यहां बारादेवी मंदिर के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दिवाली मनाने के लिए 20 अक्तूबर को वह पत्नी शिवानी और बेटे शिवान के साथ अहमदाबाद गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसी ने देखा कि आकाश के घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है।

पड़ोसी ने फोन करके उन्हें इस बारे में सूचना दी। शुक्रवार को जब आकश घर पहुंचे, तो देखा कि अलमारियों व लॉकर के ताले टूटे हुए हैं और 30 हजार रुपये नगद व साढ़े बारह लाख से अधिक के जेवर गायब हैं। इसके बाद वह थाने पहुंचे और तहरीर दी। थाना प्रभारी के अनुसार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें