फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में तान्या की ऑल इंडिया 46वीं रैंक, सुहानी को मिला 55वां स्थान

Tue, 28 May 2019 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुहानी एवं तान्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली में एडमिशन के लिए होने वाले ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (एआईएलईटी) 2019 का परिणाम सोमवार शाम को जारी हो गया। इसमें शहर की दो बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें तान्या तिवारी को ऑल इंडिया 46वीं रैंक मिली है जबकि सुहानी अग्रवाल को 55वीं रैंक मिली है। इस परीक्षा में देशभर से 70 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें टॉप-60 तक को ही दाखिला मिल पाता है।
विज्ञापन


अधिवक्ता बन लोगों की मदद करना चाहती हैं तान्या

कल्याणपुर के इंद्रानगर, श्याम रेसीडेंस में रहने वाली तान्या तिवारी के पिता अनिल कुमार तिवारी जिला युवा कल्याण अधिकारी और मां सुनीता तिवारी गृहिणी हैं। छोटी बहन अनुप्रिया तिवारी सातवीं में है। तान्या ने श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर से 12वीं की परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। 10वीं में 9.8 सीजीपीए अंक थे। तान्या बताती हैं कि उन्होंने 10वीं तक कुछ तय नहीं किया था। 11वीं में आने के बाद मालूम चला कि वह लॉ में भी अच्छा करियर बना सकती हैं। इसके लिए क्लैट की तैयारी शुरू कर दी। तान्या बताती हैं कि उन्हें एक अच्छा अधिवक्ता बनना है और लोगों की मदद करनी है।

माता-पिता डॉक्टर, सुहानी बनना चाहती है जज

ऑल इंडिया 55वीं रैंक हासिल करने वाली सुहानी अग्रवाल चंद्रविहार कॉलोनी, विकास नगर की रहने वाली हैं। पिता डॉ. आशीष अग्रवाल रीजेंसी अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ और मां डॉ. शिप्रा अग्रवाल रीजेंसी अस्पताल में ही एनेस्थेटिक्स हैं। छोटा भाई शिखर अग्रवाल 10वीं में है। सुहानी ने हाल ही में 12वीं सीबीएसई बोर्ड में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। सुहानी की स्कूलिंग सर पद्मपत सिंहानिया स्कूल से हुई है। बताती हैं कि शुरू से मम्मी-पापा को दिन-रात काम करना पड़ता है। इसलिए तय किया कि मैं डॉक्टर नहीं बनूंगी। मेरा सपना पहले एडवोकेट और फिर पीसीएस-जे के जरिये जज बनने का है। सुहानी ने सिंबोसिस लॉ इंस्टीट्यूट के एंट्रेंस एग्जाम में भी 150 में से 134 अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें