यूपी के फतेहपुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेतों की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
यह घटना हुसैनगंज थाना के देवरानार गांव की है। यहां बीती रात गांव के दो लोगों ने खेतों की रखवाली कर रहे किसान राम मनोहर निषाद (65) पुत्र रामनाथ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या का कारण हफ्ता भर पूर्व हैंडपम्प में पानी भरने का विवाद बताया जा रहा है।