फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री बोले पराली जलाएं नहीं इससे खाद बनाएं फिर जलाने वालों को दे डाली ये चेतावनी

Tue, 05 Nov 2019 11:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान वे खेतों में पराली जलाने को लेकर सख्त दिखे। प्रदूषण केे बढ़ते स्तर को ध्यान में रखकर किसानों से पराली को डिकंपोस्ट कर खाद बनाने की अपील की।
विज्ञापन


साथ ही पराली जलाने वालों को चेतावनी दी। कहा कि बाराबंकी और शाहजहांपुर में किसानों पर कार्रवाई की गई है। विवि केनिदेशक शोध प्रो. एचजी प्रकाश ने पावर प्वाइंट के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस बीच कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय में नवनिर्मित कृषक भवन एवं मशरूम उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया।


         
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स की 512 सीटों में से 393 पर ही प्रवेश होने का कारणा पूछा।  कुलसचिव डॉ. कृपाशंकर ने सफाई दी कि सबसे कम प्रवेश बीटेक मैकेनिकल क ोर्स में हुए हैं। इसमें प्लेसमेंट नहीं हो पाता है। मंत्री ने ऐसे कोर्सों और प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान  कुलपति डॉ. सुशील सोलोमान, रजिस्टार डॉ. कृपाशंकर, सभी विभागाध्यक्ष, डीन आदि रहे। 

हटेंगे लंबे समय से जमे कर्मी 
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लापरवाह कर्मियों का वेतन कटेगा। और एक ही पद पर कई वर्षों से जमे कर्मियों का स्थानांतरण होगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से रिक्त पदों की सूची भी मांगी।  

पिछला काम दिखाएं, रोडमैप बताएं 
सीएसए केवैज्ञानिकों ने आगामी प्रोजेक्टों के लिए बजट की मांग की। इस पर मंत्री ने पिछले वर्षों केकाम दिखाने और आगामी प्रोजेक्टों के रोडमैैप बताने को कहा। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखकर बीजों केशोध एवं उत्पादन पर जोर दिया। फसल संरक्षण को लेकर एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात केपानी को संरक्षित कर कृषि योग्य बनाने पर जोर दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें