फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खनन से संकुचित होता कृषि क्षेत्र, धरती का सीना चीर चल रही हैं मशीनें, एनजीटी में शिकायत...पढ़ें पूरा मामला

Sat, 02 Mar 2024 02:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: पर्यावरण संरक्षक विशाल सिंह ने एनजीटी, दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने खनन पट्टा धारक, रानीपुर गांव के खनन माफिया, सोशल मीडिया पर समाजसेवक बने अभयपुर के एक नेता के द्वारा 25 से 30 फीट गहराई से खनन करने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अवैध खनन करती मशीनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में खनन से संकुचित होता कृषि क्षेत्र अन्न उत्पादन  के लिए घातक बन रहा है। रात दिन धरती का सीना छलनी करती भारी भरकम मशीने पर्यावरण के लिए खतरा बन गई है। पहाड़ ,पेड़ ,पौधे नष्ट किये जा रहे हैं। परिंदों के आशियाने समाप्त हो रहे हैं।

विज्ञापन

मलवां ब्लॉक के आशापुर गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पहाड़, पेड़, पौधे नष्ट किये जा रहे हैं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में विधानसभा का लोगो, भाजपा का झंडा, जिला मंत्री लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी बिना नंबर की मौके पर मौजूद है।
एनजीटी में पर्यावरण संरक्षक ने की शिकायत
पहाड़ ,पेड़, पौधे, परिंदों के आशियाने बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षक विशाल सिंह ने एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने खनन पट्टा धारक, रानीपुर गांव के खनन माफिया, सोशल मीडिया पर समाजसेवक बने  अभयपुर के एक नेता के द्वारा 25 से 30 फीट गहराई से खनन करने की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

खनन का विपरीत प्रभाव
पहाड़ और टीले नष्ट होने से बाढ़ आशापुर गांव को प्रभावित करेगी। पेड़ पौधे कटने से परिंदों के आशियाने नष्ट होंगे। जिससे पर्यावरण प्रभावित होगा। कृषि क्षेत्र संकुचित होगा। गहराई गांव के नौनिहालों को बारिश के समय खतरा बन सकती है।

प्रधान ने की डीएम से शिकायत
ग्राम प्रधान ओम नारायण ने जिलाधिकारी फतेहपुर को शिकायती पत्र दिया है। प्रधान ने बताया गांव का सार्वजनिक चक मार्ग खनन माफियाओं ने खोद डाला है। मिट्टी पुराई कर बनाए गए रास्ते को खराब कर दिया है।

आधा दर्जन किसानों ने थाने में दी तहरीर
आशापुर गांव के आधा दर्जन किसानों ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कृषि योग्य भूमि को खनन के छरण से बचाने के लिए गुहार लगाई है ।आशापुर गांव के ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ,मनोज कुमार, शिव गोपाल ,इंद्रपाल, छत्रपाल ,ओम शंकर आदि ने तहरीर दी है।
विज्ञापन



वन विभाग कर रहा अनदेखी

वन विभाग का बड़ा प्रक्षेत्र आशापुर अभयपुर गांव में है। खनन से वन क्षेत्र को नष्ट किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें