फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपज क्रय योग्य हो तो किसान को मना न करें

विज्ञापन
अकबरपुर उपमंडी स्थल क्रय क्रेंद्र का निरीक्षण करते उपसंभागीय खाद्य नियंत्रक। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। खाद्य विभाग के अकबरपुर उपमंडी स्थल धान क्रय केंद्र का बुधवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने निरीक्षण किया। यहां ट्रैक्टर ट्रालियों में धान लदा देखकर खफा हुए। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी से नाराजगी जताई। कहा कि किसान की उपज क्रय करने योग्य है तो तत्काल तौल कराई जाए। किसानों को केंद्र पर कतई रोका नहीं जाए।
विज्ञापन

अकबरपुर उपमंडी स्थल क्रय केंद्र पर 90 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। बुधवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर पुरी के साथ संभागीय खाद्य नियंत्रक क्रय केंद्र पर पहुंचे। यहां दस किसान मौजूद मिले। कुछ किसानों की धान चबूतरे पर रखी थी। कई किसान ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी धान की तौल कराने का इंतजार कर रहे थे। संभागीय खाद्य नियंत्रक से इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। क्रय केंद्र प्रभारी तोषकर झा से किसानों की उपज क्रय करने योग्य होने पर टोकन देेने और तौल कराने का निर्देश दिया। कहा कि किसानों को बिना वजह रोका न जाए। यहां उन्होंने धान लेकर पहुंचे प्रेमकिशोर की तौल शुरू कराई। केंद्र प्रभारी ने बताया कि बुधवार को दो किसानों से 126 क्विंटल धान की तौल कराई गई। अब तक कुल 1098 क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। पांच किसानों को टोकन दिए गए। गुरुवार को इन किसानों की धान की तौल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें