फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगह कटी ओएफसी, बीएसएनएल की संचार सेवा धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बुधवार को तीन जगहों पर ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) कटने से बीएसएनएल की संचार सेवा धड़ाम हो गई। माती, रनियां, जैनपुर, अकबरपुर, रूरा व डेरापुर में बेसिक फोन, मोबाइल की वाइस कॉल व इंटरनेट सेवा भी फेल रही। इंटरनेट धड़ाम होने से कस्बे के बैंकों, जनसेवा केंद्रों व निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। इधर, देर शाम ऑप्टिकल फाइबर केबल जोड़कर संचार सेवा बहाल की गई।
विज्ञापन

बीएसएनएल की संचार सेवा आए दिन बेपटरी हो जाती है। आठ दिन पहले भौती-रनियां व पुखरायां-भोगनीपुर के बीच ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) कटने से संचार सेवा धड़ाम रही थी। मंगलवार को रनियां-माती के बीच ओएफसी कट गई थी। टास्क फोर्स की टीम ने मशक्कत के बाद केबल दुरुस्त की। बुधवार की सुबह एक बार फिर से ओएफसी कट गई। डेरापुर-माती, रनियां-भौती व रनियां-माती के बीच ओएफसी कट गई। तीन स्थानों पर केबल कटने से माती टेलीफोन एक्सचेंज का संपर्क कानपुर के माल रोड मुख्य एक्सचेंज से कट गया। जिससे बेसिक फोन, मोबाइल पर बात नहीं हो सकी। ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा धड़ाम होने से निजी व सरकारी कार्यालयों, जनसेवा केंद्रों और बैंकों में भी कामकाज प्रभावित रहा।
उपभोक्ताओं का कहना है कि दोहरी ओएफसी है फिर भी दगा दे जाती है। राजकुमार, उमाशंकर, दीपक व कमलेश आदि ने बताया कि आए दिन केबल कट जाती है। इंटरनेट सेवा फेल होने से दिक्कत होती है। अफसर ध्यान नहीं देते हैं। बैंकों में इंटरनेट न चलने से ग्राहकों का लेनदेन जैसे काम प्रभावित रहे। माती एक्सचेंज के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि टास्क फोर्स की रनियां-माती के बीच केबल दुरुस्त कर रही है।
विज्ञापन

देहात की टास्क फोर्स का शहर में डेरा
ओएफसी कटने का सिलसिला बढ़ने के बाद भी टास्क फोर्स का माती एक्सचेंज में हेडक्वार्टर नहीं बना है। हालात ये है कि टास्क फोर्स कर्मी शहर से आते जाते हैं। शाम को केबल कटने पर टास्क फोर्स की टीम दूसरे दिन दोपहर तक मौके पर पहुंचती है। रेस्पॉस टाइम बेहद अधिक होने से उपभोक्ताओं को समस्या होती है। जेटीओ माती अजय कुमार ने बताया कि टास्क फोर्स की टीम कानपुर शहर से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें