यह है परीक्षा का शेड्यूल
20 अक्तूबर को गोंडा, 21 को गोंडा और बाराबंकी, 22 को बाराबंकी, 23, 24 और 25 को दिवाली के मद्देनजर दौड़ नहीं होगी। 24 को छुट्टी रहेगी लेकिन 23 और 25 को मेडिकल परीक्षण होगा। 26 और 27 को कन्नौज, 28 को औरैया, 29 को औरैया और चित्रकूट, 30 को बांदा, 31 को हमीरपुर और महोबा, एक नवंबर को लखनऊ, दो को लखनऊ-उन्नाव, तीन को उन्नाव, चार को फतेहपुर, पांच को फतेहपुर और कानपुर देहात, छह को कानपुर देहात, सात को कानपुर देहात-कानपुर नगर, आठ और नौ को कानपुर नगर और 10 नवंबर का दिन रिजर्व रहेगा।