फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन बाद पीसीएफ केंद्र खुलने पर लगी भीड़

विज्ञापन
गजनेर के पीसीएफ केंद्र पर खाद लेने के लिए लाइन में खड़े किसान। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर कस्बा में बुधवार कई दिन बाद पीसीएफ केंद्र खुलते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहले डीएपी लेने के लिए मारामारी शुरू हो गई। केंद्र प्रभारी ने किसानों को लाइन से लगवा कर उनकी खतौनी जमा कराई। इसके बाद प्रति किसान दो से तीन बोरी डीएपी दी। कुछ ही घंटे में चार सौ बोरी डीएपी व 70 बोरी एनपीके बिक गई।
विज्ञापन

रबी की बुआई के लिए किसानों को डीएपी की जरूरत है। त्योहार बाद बुधवार को केंद्र खुलने की जानकारी होते ही 25 से अधिक गांवों के किसान पहुंच गए। केंद्र प्रभारी ने किसानों की खतौनी जमा कराई। इसके बाद डीएपी का वितरण शुरू किया। गंगागंज से खाद लेने आए किसान बीनू सिंह ने बताया कि इस समय गेहूं व आलू की बुवाई को लेकर डीएपी की जरूरत है। कई दिन तक तो केंद्र ही बंद रहा। अस्वाकपुर गांव से खाद लेने आए किसान हरमोहन सिंह ने बताया कि प्राइवेट दुकानों में मंहगे दामों में खाद मिलने से किसान केंद्र से खाद लेना चाहते हैं। शाम तक केंद्र से 400 बोरी डीएपी व 70 बोरी एनपीके बिक गई।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि केंद्र में अभी 350 बोरी डीएपी का स्टॉक है। खतौनी व आधार कार्ड लेकर खाद दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें