फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में ऑनर किलिंग: भाई ने की बहन की नृशंस हत्या, साथी मजदूर के साथ प्रेम प्रसंग से था नाराज, जानें मामला

Wed, 28 Feb 2024 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कछौना कोतवाली क्षेत्र साथी मजदूर के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन की हत्या कर दी। इसके बाद मामले को दूसरा मोड़ देने के लिए प्रेमी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। साथी मजदूर के साथ प्रेम प्रसंग का पता चलने से गुस्साए भाई ने बहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पांच सौ मीटर दूर एक खेत के गड्ढे में डाल दिया।

विज्ञापन

पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी साजिद अली अपनी पत्नी, बच्चों और बहन साहिबा (16) के साथ कछौना कोतवाली क्षेत्र के रैंसो गांव में स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था।
बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे कुछ ग्रामीणों ने ईंट भट्टे से तकरीबन पांच सौ मीटर दूर एक खेत के गड्ढे में किशोरी का अधजला शव पड़ा देखा, तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे साजिद ने शव अपनी बहन साहिबा का होने की बात कहते हुए शिनाख्त कर ली।

विज्ञापन

जमील पर हत्या करने का आरोप लगाया
धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। मौके पर साजिद ने ईंट भट्टे पर ही काम करने वाले अतरौली थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी जमील पर हत्या करने का आरोप लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ सिटी अंकित मिश्रा मौके पर पहुंचे और जमील व साजिद से पूछताछ की।

साहिबा के खून से सने कपड़े मिले
इसके बाद साजिद के झोपड़ीनुमा मकान का निरीक्षण किया, तो मौके पर साहिबा के खून से सने कपड़े, जमीन पर पड़े खून के धब्बे नजर आए। पूछताछ करने पर साजिद की पत्नी ने पुलिस को बताया कि साजिद ने ही मंगलवार की रात चाकू से साहिबा की गला काटकर हत्या कर दी थी और शव किसी के खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन

जमील और साजिद घर में ही शराब पी रहे थे
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि जमील और साहिबा के बीच प्रेम संबंध थे। मंगलवार रात जमील और साजिद घर में ही शराब पी रहे थे। इसी दौरान जमील ने साहिबा का दुपट्टा खींच दिया था। साजिद ने यह देख लिया था। जमील के जाने के बाद साहिबा को जमकर पीटा और फिर चाकू से गला रेत दिया। पुलिस ने साजिद को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें