महिला जज प्रतिभा गौतम अपने पति के साथ फाइल फोटो में
मूल रूप से उरई जालौन के राजेंद्र नगर बैंक कॉलोनी निवासी प्रतिभा गौतम का प्रेम विवाह दिल्ली हाईकोर्ट के वकील मनु अभिषेक से 29 जनवरी 2016 को हुआ था। प्रतिभा के पिता राजाराम उरई में पेट्रोल पंप चलाते हैं। राजाराम बेटी की लवमैरिज से खुश नहीं थे। प्रतिभा और अभिषेक पीसीएस की कोचिंग के दौरान एक-दूसरे से मिले थे वहीं दोनों के बीच प्यार हो गया और इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंध गये। शादी के बाद से ही दोनों में मनमुटाव रहने लगा।
शनिवार को ससुराल से घर लौटी थीं
महिला जज प्रतिभा गौतम अपने पति के साथ फाइल फोटो में
पति अभिषेक ने बताया कि पत्नी प्रतिभा उन पर शक करती थी। प्रतिभा तीन महीने की गर्भवती भी थी। शनिवार को वह ससुराल दिल्ली से वापस कानपुर अपने सरकारी आवास पर लौटी थी। घर में मनाली ट्रिप को लेकर दोनों के बीच अनबन भी हुई थी। दरअसल कुछ दिन पहले अभिषेक अपने दोस्तों के साथ मनाली ट्रिप पर गये थे जिसके बाद से पत्नी प्रतिभा नाराज रहने लगी। रविवार सुबह उसने दोनों हाथों की नस काटकर आत्म हत्या कर ली। अभिषेक के पिता सुरेश चंद्र राजन सीबीआई के रिटायर जज हैं। पुलिस प्रतिभा के ससुराल और मायके वालों से पूछताछ कर रही है।