फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हो गई मौत पर प्रयागराज नहीं जा पाईं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के श्याम नगर में रहने वाली निशा मिश्रा और लालबंगले में रहने वाली उनकी बहन लॉकडाउन के चलते अपने पिता गौरी शंकर तिवारी की मृत्यु होने पर भी उन्हें देखने प्रयागराज नहीं जा पाईं।
विज्ञापन

रविवार को निशा के रिश्तेदारों ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दोनों को प्रयागराज भेजने की अनुमति मांगी थी। इस ट्वीट का संज्ञान लेेते हुए जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने निशा को अनुमति दे दी। हालांकि वाहन न मिलने पर वह नहीं जा सकीं।
निशा ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, इसलिए वह बहन के साथ 19 को प्रयागराज जाएंगी। बताया कि प्रशासन की तरफ से वहां भिजवाने का आश्वासन मिला है। बता दें कि प्रयागराज दारागंज निवासी गौरी शंकर (91 वर्ष) की मृत्यु शनिवार को हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें