फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम डिलीवरी को तैयार प्रशासन व दुकानदार

विज्ञापन
नियां में किराना दुकानदारों के साथ बैठक करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। लॉकडाउन बढ़ने के संकेत मिलते ही एसडीएम अकबरपुर ने होम डिलीवरी कराने पर मंथन किया है। दुकानदारों के साथ बैठक करके वह घर तक सामान पहुंचाने पर सहमति ले रहे हैं। अकबरपुर में दुकानदारों ने इस व्यवस्था के संचालन में सहयोग का भरोसा दिया। रविवार को एसडीएम ंने रनियां में बैठक कर दुकानदारों से सहयोग की अपील की। ताकि किराना की दुकानों में भीड़ न लग सके।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 से 11 बजे तक खुलने वाली किराना की दुकानों में लोगों की भीड़ एकत्र होने से समस्या खड़ी हो रही है। इससे निपटने के लिए एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह ने होम डिलीवरी शुरू कराने को लेकर शनिवार को अकबरपुर में किराना दुकानदारों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की।
रविवार सुबह किराना की दुकानों में जाकर लोगों को घर से ही सूची दुकानदार के पास भेजकर सामान मंगाने के लिए समझाया। दुकानदारों को निर्देश दिया कि अपने व्हाट्सएप नंबर दुकान के बाहर लिख दें। इससे ग्राहक उन नंबरों को लेकर घर बैठे सामान का पर्चा भेज सकेगा।
विज्ञापन

इधर, रविवार को रनियां में शेरपुर तरौंदा रोड पर एक फैक्टरी में करीब सौ किराना दुकानदारों के साथ एसडीएम ने बैठक की। सभी दुकानदारों से होम डिलीवरी की व्यवस्था पर चर्चा की। दुकानदारों ने होम डिलीवरी की व्यवस्था में सहयोग करने का भरोसा दिया। बैठक में सीओ संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार, चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह व दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें