चौबेपुर थाने के शुद्धिकरण के लिए हुआ हवन-पूजन
- फोटो : amar ujala
कानपुर के चौबेपुर थाने के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियाें की हत्या के सभी नामजद अपराधियों का एनकाउंटर और जेल भेजने के बाद मंगलवार को थाने का हवन पूजन कर शुद्धिकरण किया गया।
इस दौरान थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मंत्रोच्चारण के साथ क्राइम कंट्राेल करने के लिए हवन किया गया। बता दें कि सोमवार को बिकरू कांड के आखिरी नामजद आरोपी को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
अभी तक पुलिस इस मामले में 21 लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के सात साथी सरेंडर कर चुके हैं। वहीं इस घटना में शामिल कुछ बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।