फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, हरदोई के ट्रिपल मर्डर और कन्नौज बवाल का जिक्र

Tue, 01 Sep 2020 04:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर ट्वीट से हमला बोला है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में हरदोई में हुए ट्रिपल मर्डर और कन्नौज में भूमि विकास बैंक के चुनाव के दौरान हुए बवाल पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा 'हरदोई में तीन लोगों की हत्या ने शासन की पोल खोल दी है। उधर कन्नौज के तिर्वा में भूमि विकास बैंक के चुनाव में पुलिस भाजपा प्रत्याशी की अनुचित मदद करने तथा सपा प्रत्याशी के समर्थकों को वोट से वंचित करने में लगी है। पुलिस अगर ये सब करेगी तो कानून-व्यवस्था कौन संभालेगा?

बता दें कि हरदोई में एक आश्रम में तीन लाेगों की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। सुबह तीन खून से लथपथ शवों के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं कन्नौज में भूमि विकास बैंक के चुनाव की वोटिंग के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों में बवाल के बाद पथराव हो गया। जिसमें एक एसओ घायल हो गया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रशासन अनुचित मदद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें