फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: वकील ने फिर दोहराया मुख्तार को जान का खतरा, अनिवेश ने बाहुबली से जेल में की मुलाकात

Sun, 01 May 2022 09:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार वकील की मुख्तार से मुलाकात कराई गई है। मुख्तार को जेल में जान को कोई खतरा नहीं है। सुरक्षा के खासे बंदोबस्त किए गए है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जेल में निरुद्ध बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता अनिवेश शुक्ला ने रविवार को यहां जेल में मुख्तार अंसारी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मुकदमों के सिलसिले में चर्चा की और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विज्ञापन


करीब एक घंटे मुलाकात के बाद बाहर आए अधिवक्ता अनिवेश शुक्ला ने दोहराया कि जेल में मुख्तार की जान को खतरा है। वह बीमार भी रहते हैं। जेल प्रशासन कोर्ट के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहा है। उनका इलाज नहीं कराया जा रहा है।

बताया कि मुख्तार से मुकदमों के संबंध में चर्चा हुई। सुरक्षा व स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार वकील की मुख्तार से मुलाकात कराई गई है। मुख्तार को जेल में जान को कोई खतरा नहीं है। सुरक्षा के खासे बंदोबस्त किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें