फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में 10 जून से होंगे एडमिशन

Mon, 18 May 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के रिजल्ट आने के साथ ही छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध तमाम राजकीय, अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेजों ने एडमिशन की डेट तय कर दी है। पीपीएन, अर्मापुर पीजी कॉलेज के प्रवेश फार्मों की बिक्री 10 जून से शुरू होगी। पीपीएन ने ऑनलाइन, ऑफलाइन फार्म भरवाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


इन कॉलेजों की एडमिशन प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी हो जाएगी। एडमिशन मेरिट से होंगे। यूनिवर्सिटी से संबद्ध 1000 बीए, बीएससी, बीकॉम के कॉलेज हैं। इनका दायरा कानपुर नगर, कानपुर देहात सहित यूपी के 15 जिलों में फैला है। चूंकि इस बार का रिजल्ट अच्छा आया है, इसलिए एडमिशन की मारामारी रहेगी।

12वीं में शहर के 50 हजार 303 (93.45 फीसदी) स्टूडेंट पास हुए हैं। यही वजह है कि मेरिट लिस्ट और उसकी अंतिम कट ऑफ सूची के हाई रहने की संभावना जताई जा रही है। पीपीएन कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर की 160 सीटें हैं। बीएससी की 350 और बीए की भी 350 सीटें हैं।
विज्ञापन


एडमिशन के लिहाज से यह कॉलेज स्टूडेंट की पहली पसंद है। ऐसे में मेरिट लिस्ट हाई रहेगी। कला संकाय के प्रवेश प्रभारी डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि ऑफलाइन, ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो जाएगी। जून में ही पहली मेरिट लिस्ट आएगी। कॉलेज के पास स्थित बैंक से प्रवेश फार्मों की बिक्री होगी।

फार्म की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, अर्मापुर पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जीएल श्रीवास्तव ने बताया कि बीए फर्स्ट ईयर की 840 सीटें भरी जाएंगी। बीकॉम की 240 सीटें हैं। इन पर एडमिशन के लिए 10 जून से फार्म खरीदे जा सकते हैं।

कॉलेज काउंटर से मिलने वाले प्रवेश फार्म की कीमत 100 रुपये है। डीबीएस, डीएवी, क्राइस्ट चर्च, वीएसएसडी, कानपुर विद्या मंदिर गर्ल्स पीजी कॉलेज, एएनडी, एसएनसेन, हरसहाय कॉलेज, डीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय, जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज, ज्वाला देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज और हलीम पीजी कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया भी जून के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


डीएवी ग्रुप के सचिव डॉ. नागेंद्र स्वरूप ने बताया कि एडमिशन का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें