फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान की जांच के बाद स्पोर्ट स्टेडियम में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में पसरा सन्नाटा। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती व मंगोलपुर के स्टेडियम आज से खुल जाएंगे। स्टेडियम में प्रवेश के पहले खिलाड़ी व अन्य लोगों के तापमान की जांच की जाएगी। विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, स्टेडियम खुलने से खिलाड़ियों में खुशी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन में क्रीड़ा स्थल व स्पोर्ट्स स्टेडियम बंद कर दिए गए थे। खिलाड़ियों को घर पर व्यायाम करने के निर्देश दिए गए थे। जिला क्रीड़ा अधिकारी की ओर से पंजीकृत खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा था। मैदान में अभ्यास न होने से खिलाड़ी दुखी रहे। अब अनलॉक में शासन के निर्देश के बाद माती व मंगोलपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि काफी दिनों से अभ्यास न होने से मैदान में बड़ी-बड़ी घास खड़ी थी, जिसे साफ करा दिया गया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि स्टेडियम को शनिवार से खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैदान में कोविड की गाइडलांइस का विशेष ख्याल रखा जाएगा। फुटबाल में 50, स्वीमिंग में 45 खिलाड़ियों का पंजीकरण है। खिलाड़ियों के आवागमन के दौरान तापमान की जांच होगी। खिलाड़ी सतेंद्र सिंह ने बताया कि मैदान में अभ्यास करना अलग बात है। स्टेडियम खुलने की जानकारी मिली है। वहीं, महिला खिलाड़ी विमलेश ने बताया कि लॉकडाउन में घर पर अभ्यास लगातार जारी रहा। प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया। स्टेडियम खुल गया है। अब अभ्यास करने में और मजा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें