कानपुर। डाॅ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी फाॅर दिव्यांगजन (एआइटीडी) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिला बीटेक के छह पाठ्यक्रमों और तीन डिप्लोमा कोर्स के लिए होगा। संस्थान में बीटेक एआई-एमएल में 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा आर्किटेक्चर अप्रेंटिसशिप, कंप्यूटर साइंस एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी कराया जाता है। प्रवेश एकेटीयू की काउंसलिंग के जरिए होंगे।
संस्थान में जेईई, सीयूईटी-यूजी के अलावा यूपीटेक के माध्यम से भी प्रवेश मिलेगा। संस्थान के मीडिया प्रभारी डाॅ. श्रीनाथ द्विवेदी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। संस्थान इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग विभाग को एनबीए से मान्यता मिली है। प्रदेश का इकलौता सरकारी संस्थान है बीटेक बायोटेक्नोलाॅजी का कोर्स संचालित किया जा रहा है।
ये हैं सीटें
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 120 सीट
एआई एंड मशीन लर्निंग 60 सीट
इंफार्मेशन टेक्नोलाॅजी 60 सीट
इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग 60 सीट
केमिकल इंजीनियरिंग 60 सीट
बायोटेक्नोलाॅजी 60 सीट