फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की 50-50 सीटों पर प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन


एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा, लेटरल एंट्री कोर्स (एक वर्ष, 10 सीटें) तथा फिल्म मेकिंग के दो वर्षीय परास्नातक कोर्स (30 सीटें) में भी छात्र दाखिला ले सकते हैं। इसमें आधुनिक स्टूडियो के माध्यम से छात्रों को एंकरिंग, कैमरा संचालन, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, पीसीआर कंट्रोल और वॉइस ओवर की ट्रेनिंग दी जाती है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। तीन वर्षीय बीए-जेएमसी कोर्स की फीस 31,200 रुपये और दो वर्षीय एमए-जेएमसी की फीस 41,200 रुपये प्रतिवर्ष है। एक वर्षीय परास्नातक स्तरीय लेटरल इंट्री कोर्स की फीस 42,200 रुपये और दो वर्षीय फिल्ममेकिंग कोर्स की फीस 51,200 रुपये प्रति वर्ष है। एक वर्षीय पीजी डीजेएमसी की फीस 42,200 रुपये है। पाठ्यक्रम में एआई को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें