फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में बीटेक, डिप्लोमा और शोध कार्यक्रम संचालित हैं।
विज्ञापन


बीटेक (केमिकल इंजीनियरिंग) चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 90 सीटें हैं और प्रवेश जेईई मेन मेरिट के आधार पर होता है। वार्षिक फीस लगभग 90,200 रुपये है। तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में 30 सीटें उपलब्ध हैं जिसमें प्रवेश 10वीं की मेरिट के आधार पर होता है और वार्षिक शुल्क 45,200 रुपये निर्धारित है। विभाग में छात्रों को थर्मोडायनेमिक्स, हीट ट्रांसफर, मास ट्रांसफर और प्रोसेस डिजाइन जैसे विषयों के साथ इंडस्ट्री स्टैंडर्ड सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण दिया जाता है।


पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थी केमिकल इंडस्ट्री, डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बना सकते हैं। इसके अलावा छात्र प्रोसेस इंजीनियर, प्रोडक्शन सुपरवाइजर और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में विभिन्न कंपनियों में कार्य कर सकते हैं। गेट के माध्यम से सार्वजनिक उपक्रम और उच्च शिक्षा संस्थानों में भी अवसर प्राप्त होते हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें