कानपुर में बकरीद के त्योहार पर शहर में शांति बनाए रखने के लिए कमिश्नरी पुलिस ने कमर कस ली है। सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार को अधिकारियों संग सभी प्रमुख आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों से समस्याएं जानीं।
बैठक कर निर्देश दिए कि त्योहार पुरानी परंपरा के आधार पर ही मनाया जाएगा। किसी नई जगह पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। तीनों जोन (पूर्वी, पश्चिम, दक्षिण) के डीसीपी व एसीपी ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही अपील भी है कि किसी भ्रामक संदेश के बहकावे में न आएं और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं।