फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अस्पताल में गंदगी देख एडीजी हेल्थ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
:जिला अस्पताल में निरीक्षण करतीं एडीजी हेल्थ संजू अग्रवाल ।  - फोटो : :जिला अस्पताल में निरीक्षण करतीं एडीजी हेल्थ संजू अग्रवाल ।
विज्ञापन
इटावा। अपर स्वास्थ्य निदेशक स्वास्थ्य संजू अग्रवाल ने जिला महिला व पुरुष अस्पताल का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में जगह-जगह गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। दोबारा लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पर स्वास्थ्य निदेशक संजू अग्रवाल ने डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले पुरुष जिला अस्पताल में बनाए गए लू वार्ड का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए इंतजाम के बारे में पड़ताल की।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि लू वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए एसी, चार पंखे, पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। इस दौरान किसी भी मरीज को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने प्रसव के बाद भर्ती धात्री महिलाओं से पूछताछ की। यहां भर्ती महिलाओं से मिलने वाले भोजन समेत दवाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कुछ महिलाओं ने वार्ड में एसी व कूलर न चलने की शिकायत की।
विज्ञापन

इस दौरान एडीजी ने सीएमएस को अधूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने 102 व 108 एंबुलेंस की जानकारी ली। इस दौरान अफसरों ने बताया कि अभी हाल में जिले को 102 की सात नई एंबुलेंस मिली है। अन्य एंबुलेंस मिलने को हैं। इससे मरीजों को लाने- ले जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बृजेंद्र सिंह, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल डॉ. एमएम आर्या, महिला जिला अस्पताल डॉ. अनिल कुमार समेत कई अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें