Kanpur News: बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पीआरवी का रिस्पांस टाइम खराब होने के साथ ही वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इसके साथ ही वसूली के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।
कानपुर में वसूली की शिकायत पर एडीसीपी लाखन यादव ने पीआरवी पर तैनात सभी चार दरोगा और 22 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। ये चकेरी और महाराजपुर थाने में अटैच थे।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों को देखते हुए चकेरी और महाराजपुर थानाक्षेत्र में छह पीआरवी गाड़ियां तैनात की गई थी। इनमें चार दरोगा महेश चंद्र, श्रीपाल, देवेंद्र कुमार, ज्ञान सिंह और 22 पुलिस कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन
इनकी ड्यूटी हाईवे पर रहती थी। पिछले कई दिनों से पीआरवी का रिस्पांस टाइम खराब होने के साथ ही वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इसके साथ ही वसूली के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। लिहाजा सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से 26 पुलिस कर्मियों को थाने में तैनाती दे दी गई है। जो पीआरवी पर तैनात रहेंगे।