फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिल्म 'Jolly LLB-3' का प्रमोशन करने कानपुर पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, कहा- गुटखा खाना बुरी बात

Thu, 11 Sep 2025 12:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वीआईपी रोड स्थित एक मॉल के थियेटर में जॉली एलएलबी-3 का ट्रेलर लॉन्च करने अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे। अभिनेता अरशद वारसी, निर्देशक सुभाष कपूर, सौरभ शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फिल्म का प्रमोशन करने कानपुर पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के लोगों के पान खाने का तरीका, हावभाव यह सभी चीजें हमने अपने डायरेक्टर से सीखीं। कानपुर के लोग खासकर यहां की पुलिस का कार्य मुझे बहुत पसंद आया और मैं उनका शुक्रगुजार हूं। यह बातें बुधवार को वीआईपी रोड स्थित एक मॉल के थियेटर में अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शहर आए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहीं। कुर्ता, पैजामा पहनने के साथ गमछा डालकर आए अभिनेता ने कहा मेरा नाम अक्षय कुमार है और मैं कनपुरिया हूं। यहां उन्होंने कहा गुटखा खाना बुरी बात है।
विज्ञापन


अक्षय कुमार से पूछा गया कि दोनों सुपरहिट के बाद तीसरी फिल्म के लिए कितना प्रेशर था तो उन्होंने कहा कि प्रेशर सिर्फ छोले खाकर आता है जिसे सुन लोग ठहाका लगाकर हंसे। वह मंच पर लड्डू लेकर आए और फैंस को बांटे। अभिनेता अरशद वारसी ने अपने कॉमिक स्टाइल से कौन हैं वो लोग जैसे डायलॉग बोलकर फैंस को सीटियां बजाने पर मजबूर किया। अक्षय कुमार ने मंच पर काफी लोगों की टांग खींची। फैंस अक्षय के साथ सेल्फी खिंचाने के लिए परेशान दिखे। अक्षय कुमार ने कहा कि जॉली मिश्रा बनकर वापस आना मेरे लिए बहुत खास सफर रहा लेकिन असली मजा तो तब है जब अदालत में सामने बैठा हो दूसरा जॉली अरशद का जॉली त्यागी। हमारी नोकझोंक, कॉमेडी और टकराव ने हर सीन को अप्रत्याशित बना दिया।

ट्रेलर तो बस झलक है...असली धमाका 19 सितंबर से सिनेमाघरों में शुरू होगा। अरशद वारसी ने कहा जॉली त्यागी से ही यह सफर शुरू हुआ था। वर्षों बाद इस किरदार से मिलना ऐसा है जैसे किसी पुराने दोस्त से टकरा जाओ बस इस बार उस दोस्त से अदालत में भिड़ना भी पड़ेगा। कॉमेडी, तकरार और दिल छू लेने वाले पलों से भरा ये मुकाबला लोगों को खूब मजा देगा। यहां लेखक निर्देशक सुभाष कपूर, सौरभ शुक्ला भी पहुंचे थे। 19 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें