कानपुर पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बेहद अलर्ट है। दो युवकों को अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर दो युवकों का तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने केबाद जूही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी संतोष आर्य ने बताया कि जालपा नगर निवासी अभिषेक आनंद और जूही पीली कॉलोनी निवासी अनिल कुमार को पकड़ा गया है। पुलिस को गिरफ्तारी के दौरान युवक के पास से अवैध तमंचा और 2 कारतूस बरामद हुए हैं।