फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: एसिड अटैक के शिकार युवक ने खुदकुशी की, दस माह पूर्व महिला मित्र ने फेंक दिया था तेजाब

Thu, 17 Dec 2020 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उन्नाव जिले के मौरावां में दस माह पहले एसिड अटैक के शिकार युवक का शव शुक्रवार सुबह घर में लटका मिला। पुलिस का कहना है कि चेहरे, गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर दाग पड़ने से वह तनाव में रहता था। इस कारण फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


गोनामऊ गांव निवासी रोहित (25) पुत्र महादेव यादव ने 2008 में भवानीगंज में दूध डेयरी व दूध को ठंडा करने का प्लांट लगाया था। डेयरी के पास ही रहने वाली एक युवती से उसकी मित्रता हो गई थी। इसी बीच रोहित किसी दूसरी युवती के संपर्क में आ गया था।

इसे पड़ोस की युवती बर्दाश्त नहीं कर पाई। 28 जनवरी की रात युवती स्टील के डिब्बे में एसिड लेकर पहुंची और रोहित पर फेंक दिया। एसिड से रोहित की पीठ, गर्दन व चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया था। रोहित के पिता महादेव यादव की तहरीर पर पुलिस ने युवती पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने बाद जुलाई में उसे जमानत मिल गई थी। शुक्रवार सुबह रोहित का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौरावां एसओ राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतक के पिता ने एसिड अटैक से शरीर में निशान पड़ने से मानसिक रूप से तनाव व परेशान रहने की बात बताई है। उन्होंने इसी कारण आत्महत्या करने की जानकारी दी है।

पुलिस में भर्ती होना चाहता था  
मृतक रोहित के पिता महादेव के अनुसार तीन बेटों में रोहित सबसे छोटा था। वह पुलिस में नौकरी करना चाहता था। 22 दिसंबर 2019 को उसने बिहार प्रांत में दरोगा भर्ती की परीक्षा भी दी थी। हालांकि कुछ नंबर कम आने से वह परीक्षा पास नहीं कर सका था। वह अन्य परीक्षाओं की भी तैयारी भी कर रहा था।

बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
एसिड अटैक की घटना से परिजन उबर भी न पाए थे कि 10 माह बाद बेटे द्वारा खुदकुशी की घटना ने सभी को परेशान कर दिया। मां विमला देवी पिता महादेव समेत अन्य भाइयों में राहुल, मोहित, नितिन व बहन राधा का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें