फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव थाने के बाहर से सिपाही को चकमा दे हिरासत से फरार हुआ वारंटी, पेशी के लिए जा रहा था कोर्ट

Mon, 01 Jul 2019 12:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव में सिपाहियों को चकमा देकर एक वारंटी रविवार दोपहर अजगैन कोतवाली के बाहर से फरार हो गया। दो सिपाही वारंटी को मुख्य न्यायिक अधिकारी (सीजेएम) उन्नाव की कोर्ट में पेश करने ले जा रहे थे। इसी बीच मौका पाकर वारंटी भाग गया।
विज्ञापन


आरोपी के भागने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर शाम तक पुलिस वारंटी की तलाश में जुटी थी, मगर कोई सुराग नहीं लग सका। अजगैन थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह के खिलाफ एक साल पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था।

 
Trending Videos
विज्ञापन

मुकदमा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट उन्नाव की अदालत में चल रहा है। यहां से कई बार नोटिस के बाद भी गजेंद्र कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। शनिवार रात अजगैन कोतवाली पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

रातभर कोतवाली में रखने के बाद दोपहर 12 बजे सिपाही केडी यादव और अजीत उसे सीजेएम कोर्ट पेश करने के लिए ले जा रहे थे। कोतवाली से बाहर निकलते ही गजेंद्र सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला। वारंटी के भागने की जानकारी सिपाहियों ने कोतवाली प्रभारी अजयराज वर्मा को जानकारी दी।

कोतवाल ने पुलिस की दो टीमें बनाकर गजेंद्र की तलाश शुरू की, पर कहीं पता नहीं चला। कोतवाल ने स्वीकार किया कि दोनों सिपाहियों ने लापरवाही बरती है। कहा कि पहली प्राथमिकता आरोपी को गिरफ्तार करना है। इसके बाद सिपाहियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने बताया वारंटी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। लापरवाही किस स्तर पर हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगी कार्रवाई की जाएगी।’
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें