फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली सालगिरह पर दिया मौत का ऐसा तोहफा जिसे सुनकर रूह कांप जाए

Sun, 25 Feb 2018 01:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज शहर कोतवाली क्षेत्र के अल्हापुर गांव में शादी की सालगिरह के एक दिन पहले विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायकेवालों ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अल्हापुर निवासी रामनाथ रैदास के पुत्र राजू की शादी 26 फरवरी 2017 को हरदोई जिले के लुनार निवासी रामदेवी पुत्री भगवन्नू के साथ हुई थी। शुक्रवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। सूचना पर शनिवार को मृतका के पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। 


पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन एक लाख की नगदी और बाइक की मांग कर रहे थे। इस बात को लकेर कई बार पंचायत भी हुई। इसके बाद भी ससुरालियों ने रामदेवी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। शुक्रवार रात उसे जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

 

पुलिस ने पति राजू, देवर कमलेश व कपूरी, ससुर रामनाथ एवं सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं होने से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें