फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार, उन्नाव जा रही थी टीम, झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई घटना, रिपोर्ट

Thu, 24 Aug 2023 05:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur: झांसी-कानपुर हाईवे पर राजधानी होटल के नजदीक नाले के पास गाड़ी रोक दी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। हरियाणा पुलिस की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हरियाणा के फतेहाबाद से उन्नाव लाया जा रहा धोखाधड़ी के एक केस का आरोपी नौबस्ता थानाक्षेत्र के राजधानी होटल के नजदीक हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी न मिलने पर हरियाणा पुलिस ने उसके खिलाफ नौबस्ता थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौबस्ता जगदीश प्रसाद पांडे ने बताया की फतेहाबाद से एएसआई गोविंदराम व उमेद सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी उन्नाव के माखी निवासी आशु बाजपेई को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर उन्नाव ला रहे थे। आरोपी ने रास्ते में शौच के लिए बहाना बनाया।
इस पर टीम ने झांसी कानपुर हाईवे पर राजधानी होटल के नजदीक नाले के पास गाड़ी रोक दी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। हरियाणा पुलिस की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि टीम आरोपी को लेकर रिकवरी करने जा रही थी। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें