फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में पुखरायां के तीन मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरदौं व कल्ला गांव निवासी मजदूरों के काम के लिए विजयवाड़ा जाते समय मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के थाना हीरापुर क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन की मौत और नौ मजदूर घायल हो गए। दोनों गांवों में हादसे की सूचना से कोहराम मच गया। हताहत मजदूरों के परिजन मध्यप्रदेश चले गए।
विज्ञापन

गिरदौं निवासी रामेंद्र सिंह ने बताया कि उसका पुत्र गौरव (18) गांव और कल्ला गांव के लोगों के साथ विजयवाड़ा में काम करता था। लॉकडाउन के समय सभी गांव आ गए थे। रविवार को उसको फोन करके सभी के साथ बुलाया गया था। यहां से 12 लोग ट्रक में बैठकर विजयवाड़ा जा रहे थे। मंगलवार शाम फोन पर सूचना दी गई है कि छतरपुर के थाना हीरापुर क्षेत्र में ट्रक पलट गया।
इसमें गौरव, गांव के सुनील (25) और कल्ला निवासी राहुल (21) की मौत हो गई है। अन्य नौ लोग घायल हो गए हैं। इससे परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन एक वाहन से मध्य प्रदेश के रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें