फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से वाहन चालक की मौत

विज्ञापन
रमेश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। दुकान से पैदल घर की ओर जा रहे युवक को गुरुवार दोपहर डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर और चालक को पकड़ा है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी रमेश श्रीवास्तव (40) घर के पास एक किराने की दुकान से सामान लेकर पैदल अपने घर जा रहे थे। गाजीपुर से सरकी गांव जा रहे डंपर चालक ने रमेश को भैरव बाबा देवस्थान के पास टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही रमेश की मौत हो गई। इलाकाई लोगों ने भाग रहे डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पति का शव देखकर पत्नी रजनी का हाल बेहाल हो गया। उसने बताया कि पति चार पहिया वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने पीछे दो बेटियां चंचल, मान्या और बेटा सनी को छोड़ गए हैं। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें